बरेली, सितम्बर 30 -- सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी मुज्जमिल के 26 वर्षीय बेटे अकलीम खान की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह रियाद में प्लंबर का काम करता था। परिवार वाले उसके लौटने पर शादी की बात कर रहे थे। लेकिन उसकी मौत की खबर ने परिजन शोकाकुल है। परिवार ने शव लाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। दो दिन में शव पैतृक गांव गोविंदापुर लाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...