बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बेटे पार्थ गौतम संग हजारों महिलाओं से बंधवाई राखी
बरेली, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को बरेली क्लब मैदान में भाई-बहन के रिश्ते का अनूठा उत्सव देखने को मिला। पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मेयर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे प्रो. चांसलर पार्थ गौतम को राखी बांधने के लिए हजारों महिलाएं पहुंचीं। पंडाल से लेकर प्रवेश गेट और अक्षर विहार की ओर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। बारिश में भीगने के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। फाउंडेशन का दावा है कि 20 हजार से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। मेयर एवं इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे प्रो. चांसलर पार्थ गौतम ने आम महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाने की परंपरा इस वर्ष भी जारी रखी। आयोजन को महिलाओं के सम्मान, सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.