बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली। युवती को ले जाने की रंजिश में बिथरी चैनपुर में हुए विवाद में गोली लगने से पड़ोस की महिला घायल हो गई थी। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि एक दिन पूर्व हुए विवाद में पुलिस ने फर्जी क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर दी थी, जिसको लेकर तत्कालीन बिथरी इंस्पेक्टर, दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड किया गया है। बिथरी के गांव पुरनापुर निवासी विनोद और गांव के ही अमित व सुमित के बीच पुरानी रंजिश है। आठ महीने पहले विनोद का भाई पुष्पेंद्र अमित की चचेरी बहन को लेकर चला गया था। इसी रंजिश के चलते शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें शनिवार को दो रिपोर्ट दर्ज की गईं, जिनमें से एक रिपोर्ट चोट लगे बिना ही दर्ज कराई गई। यह रिपोर्ट जब दर्ज हुई तो तत्कालीन इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला का थाना बिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.