बदायूं, मई 14 -- Badaun News: बरेली में बुधवार को आई आंधी में एक व्यक्ति उड़कर खेतों में गिर गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी तरह का मामला अब बदायूं से भी सामने आया है। यहां बुधवार की देर रात आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। जिसके चलते एक युवक हवा के तेज झोंके से पड़ोसी के घर में उड़कर चला गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात ग्राम खेड़ादास निवासी पीयूष शर्मा पुत्र धनीराम शर्मा अपनी मां विनीता के साथ छत पर चढ़ गए। वह छत पर टिनशेड दबाने का प्रयास कर रहे थे। टिन की चादर रोकने के दौरान अचानक तेज हवा कर ऐसा झोंका आया कि उसकी मां छत पर गिर गई। पीयूष का भी संतुलन बिगड़ गया और वह हवा के साथ उड़कर सीधे पड़ोस के घर में जा गिरा। पीयूष पड़ोस के घर में गिरने से ह घायल होकर कराह रहा था। जब पड़ोसी बादाम सिंह ने उसके ऊपर टॉर्च की रोशनी डाली...