बरेली के बाद अब इस जिले में छुट्टी की घोषणा, डीएम ने बंद किए आठवीं तक के सभी स्कूल
बरेली, सितम्बर 7 -- School Closed Bareilly and Lakhimpur: बरेली में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश ने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। बीते चौबीस घंटे में जिले में 381.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई जो मौसम विभाग के रिकार्ड में किसी भी वर्ष-माह में हुई सबसे अधिक वर्षा है। इतना ही नहीं, प्रदेश में भी सबसे अधिक वर्षा बरेली में हुई। करीब 16 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से आलटाइम रिकार्ड बन गया है। बारिश और शहर में जलभराव को देखते बरेली के डीएम ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में डीएम ने केवल मंगलवार को आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। रविवार दोपहर से जिले में हुई बारिश सोमवार को भी पूरे दिन जारी रही। बारिश को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर कक्षा एक से आठवीं तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.