बरेली, मार्च 3 -- बरेली। अमेरिका और इजराइल का ईरान पर हमलों ने निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हमलों में मौत के बाद माहौल गरमाता जा रहा है। ईरान जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। इन हमलों के कारण बरेली के चावल उद्योग, जरी-जरदोजी और मेंथा कारोबार पर एक बार फिर संकट के बादल गहराते दिख रहे हैं। दरअसल, बरेली से खाड़ी देशों में चावल का अधिक कारोबार होता है। बरेली रीजन से मेंथा और एसेंसिएल ऑयल काफी मात्रा में खाड़ी देशों को सप्लाई किया जाता है। इसके साथ ही जरी जरदोजी से बने डिजाइनर परिधानों को अरब देशों में काफी मांग है। निर्यातकों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा चला तो करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। इससे उनके आर्डर रुकने की आशंका बढ़ गई है। खाड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.