रामपुर, मार्च 28 -- बरेली के भाजपा महानगर मंत्री सरदार मंजीत सिंह के नगर पहुंचने पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां सिख समुदाय के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा के महानगर मंत्री ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।संगठन विस्तार के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर जसपाल सिंह,सुखबीर सिंह उर्फ बब्बू हरजीत सिंह,अमरजीत सिंह माटा,हरजीत सिंह काके,महेंद्रजीत सिंह,सतपाल सिंह,कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार,चंद्रभान मित्तल, बसंत कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...