बरेली के दिव्यांग खिलाड़ियों ने कुल 4 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 4 कांस्य पदक हासिल किए
बरेली, मार्च 24 -- बरेली। 27वीं नेशनल बधिर सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं 10वीं नेशनल बधिर जूनियर एवं सब-जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (एथलेटिक्स) का आयोजन अहमदाबाद (गुजरात) में किया गया। इसमें बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिदम शर्मा ने 400 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर हर्डल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल के साथ नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। 4x100 मीटर रिले और 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल जीतने के साथ चार मेडल अपने नाम किए। इस दौरान सीनियर वर्ग (पुरुष) रोहित यादव शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता। विवेक राणा - 800 मीटर में सिल्वर मेडल, 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक तथा 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल, किशन कुमार 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल, गुड्डू सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.