बरेली के तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
बरेली, मई 23 -- बरेली। जिला तैराकी संघ की ओर से युवा एवं महिला तैराकों का चयन ट्रायल सम्पन्न हुआ। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 30 व 31 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल ने बताया कि पुरुष वर्ग में समीर सिंह, अविरल सक्सेना, दर्षित साहू, मानिक चंद्र, अंकित, गौतम शाह, अनुराग, वंश सिंह व मयंक सक्सेना वहीं महिला वर्ग में वैष्णवी थापा और श्रृष्टि तिवारी को स्थान मिला है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं। यह भी पढ़ें- सीनियर स्टेट स्विमिंग ट्रायल्स आज गौलापार में
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.