लखनऊ, जुलाई 21 -- बरेली के जाट रेजिमेन्टल सेन्टर (जेआरसी) में 06 अगस्त से 13 अगस्त तक यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेन्टर में स्पोर्ट्स ट्रॉयल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिये आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिको, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच क...