वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 27 -- बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के नगर वन में वन विभाग के अफसरों को एक ऐसा दुर्लभ पेड़ मिला है, जो आम तौर पर पहाड़ी और हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। 'जिनबेरी' नाम से पहचाने जाने वाले इस पेड़ को देखकर अधिकारी और विशेषज्ञ हैरान रह गए। वैज्ञानिक रूप से इसका नाम 'ग्लाइकोमिस पेन्टाफैला' बताया गया है। यह पेड़ न केवल अपनी दुर्लभता के कारण महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी इसे खास बनाते हैं। खास बात ये है कि वन विभाग के अधिकारियों ने इस पेड़ को राज्य के वन मंत्री के सामने ही खोजा। हाल ही में नगर वन सीबीगंज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना समेत लखनऊ, पीलीभीत और बरेली के कई वरिष्ठ वन अधिकारी यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जब अधिकारियों ने जंगल का भ्रमण किया, उसी दौरान इस...