बरेली के चार तैराक राष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप के लिए चयनित
बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली। राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता के लिए बरेली के चार तैराकों का चयन हुआ है। बहादुरगढ़, हरियाणा में 11 से 13 सितंबर को हुई राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर तैराक सुनील कुमार मित्तल, शुभांशु गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता और अक्षय मित्तल ने क्वालीफाइंग टाइम हासिल किया। सुनील कुमार मित्तल ने 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में चौथा और पांचवां स्थान हासिल कर चयन सुनिश्चित किया। चारों खिलाड़ी 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरू में होने वाली चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.