रामपुर, दिसम्बर 15 -- जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक एंबुलेंस चर्चा का विषय बनी है। आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली इस एंबुलेंस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि एंबुलेंस रामपुर के सीमापवर्ती जिले बरेली में खड़ी है और यहां से एंबुलेंस में मछलियों को लाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपातकालीन सेवाओं के लिए 102 व 108 एंबुलेंस का संचालन किया जाता है। जिले भर में इसकी 44 एंबुलेंस हैं जिसका संचालन सभी सरकारी अस्पतालों पर किया जा रहा है। इनमें से एक एंबुलेंस यूपी 32 बीजी 9232 की एक वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में एंबुलेंस के बरेली जिले के गांव गौरीशंकर गुलड़िया में खड़ी हुई बताई जा रही है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.