बरेली, अक्टूबर 3 -- बरेली। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप में मेजबान बरेली के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बरेली ने बालक वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में भी अंडर-17 और अंडर-19 में बरेली की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में लगातार पांच वर्गों में शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह नजर आया। बालिका वर्ग में अंडर-17 में बरेली ने अलीगढ़ और अंडर-19 में में अलीगढ़ मंडल को हराकर विजेता बनी। वहीं बालक वर्ग अंडर-17 में बरेली ने प्रयागराज को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में सभी वर्गों में प्रदेश के 10 मंडलों की 29 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। बरेली की टीमों के बेहतर प्रदर्शन के साथ ही प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के लिए मेजबान ...