बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली। गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र से अपहृत ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन अपने साथियों के साथ ऑटो चालक और बच्चों को अपने साथ लेकर आया था। घटना से जुड़े तीन लोगों की रविवार शाम बड़ा बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। फरीदपुर क्षेत्र के टांडा सिकंदरपुर गांव से बरामदगी पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र से ऑटो चालक मनोज और उसके दो बेटे मयूर (6) व लक्ष्य (3) का अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि फरीदपुर क्षेत्र के गांव टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन अपने साथियों के साथ तीनों को लेकर बरेली आ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक मनोज को टांडा सिकंदरपुर गांव स्थित मनमोहन के घर से बरामद कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.