बरेली, सितम्बर 23 -- लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के 12 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें बरेली के केडीईएम इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (जीव विज्ञान) पद पर चयनित अनुराग श्रीवास्तव भी शामिल रहे। कॉलेज प्रबंधक सुनील वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी सहित सीपी सिंह, उमाशंकर देवल, डॉ. नरेश सिंह, रामकुमार और डॉ. ललित कुमार शर्मा ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- मेरठ को मिले 59 शिक्षक, लखनऊ में सौंपे नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक:-पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार यह भी पढ़ें- पैसे...