पीलीभीत, जुलाई 13 -- पीलीभीत। बरेली जिले के सुरेश शर्मा नगर निवासी संजय शुक्ला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 6 जुलाई 2026 को शाम करीब 5 बजे उसकी पुत्री कोमल शुक्ला, झलक शुक्ला और कोमल शुक्ला का पुत्र सुशांत मिश्रा पूरनपुर से बरेली ईको कार से लौट रहे थे। इको कार में अन्य सवारियां भी थी। थाना गजरौला क्षेत्र के जरा गोदाम चौकी के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने इको कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पीलीभीत ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने कोमल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया, जबकि झलक शुक्ला और सुशांत मिश्रा का उपचार जारी है। सात जुलाई को कोतवाली बरेली पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के ...