बरेली, मई 31 -- बरेली की महिला फुटबॉल खिलाड़ी महिमा सिंह अब प्रोफेशनल फुटबॉल कोच बन गई है। महिमा जिला, मंडल, जूनियर स्टेट, सीनियर स्टेट और यूनिवर्सिटी की फुटबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई मेडल जीतने के साथ सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शहर के सौफुटा स्थित मिथिलापुरी की रहने वाली महिमा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से डी लाइसेंस फुटबॉल कोचिंग कोर्स पास कर लिया है। इस कोर्स को पास करने के बाद वह अब फुटबॉल के जूनियर खिलाड़ियों को कोचिंग दे सकती है। महिमा के पिता वीरेंद्र सिंह एक बिजनेस मैन है। महिमा ने बताया कि प्रशिक्षण देने के साथ ही वह अपने खेल को भी आगे जारी रखेंगे। यह भी पढ़ें- खेल : पुष्पांजिल सीओई अंडर-19 एलीट मैचों की मुख्य कोच शहर के साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर पास कर बरेली कॉलेज से वर्तमान में बीए कर रही महिमा न...