बरेली, जून 10 -- परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन नेपाल द्वारा वर्ल्ड स्पोर्ट्स परफॉर्मिंग आर्ट्स एजुकेशनल के सहयोग से सागरमाथा कप नेपाल-भारत नृत्य खेल एवं प्रदर्शन कला चैंपियनशिप 6-7 जून को राष्ट्रीय नाचघर, काठमांडू में हुई। प्रतियोगिता के आयु वर्ग 10-13 वर्ष में सुभाष नगर की आइशी अग्रवाल (11 वर्षीय) ने एकल नृत्य में गोल्ड मेडल जीतकर नेपाल में भारत, उत्तर प्रदेश व बरेली का नाम रोशन किया। बेटी की इस उपलब्धि से पिता मुकेश अग्रवाल व माता रुचि अग्रवाल खुश हैं। आइशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ मनदीप कौर प्रेसिडेंट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स व स्पोर्ट्स चैंपियनशिप बरेली यूनिट, डायरेक्टर फाउंडर (बरेली डांस स्टूडियो) व ‎नृत्य गुरु आशीष मिश्रा (बरेली डांस स्टूडियो) को दिया है। यह भी पढ़ें- विश्व योगासन चैंपियनशिप में ईशिका ने तीन पदक जीते

हिंदी ...