बरेली की बेटी ने नेपाल में हुई चैंपियनशिप में एकल नृत्य में जीता गोल्ड मेडल
बरेली, जून 10 -- परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन नेपाल द्वारा वर्ल्ड स्पोर्ट्स परफॉर्मिंग आर्ट्स एजुकेशनल के सहयोग से सागरमाथा कप नेपाल-भारत नृत्य खेल एवं प्रदर्शन कला चैंपियनशिप 6-7 जून को राष्ट्रीय नाचघर, काठमांडू में हुई। प्रतियोगिता के आयु वर्ग 10-13 वर्ष में सुभाष नगर की आइशी अग्रवाल (11 वर्षीय) ने एकल नृत्य में गोल्ड मेडल जीतकर नेपाल में भारत, उत्तर प्रदेश व बरेली का नाम रोशन किया। बेटी की इस उपलब्धि से पिता मुकेश अग्रवाल व माता रुचि अग्रवाल खुश हैं। आइशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ मनदीप कौर प्रेसिडेंट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स व स्पोर्ट्स चैंपियनशिप बरेली यूनिट, डायरेक्टर फाउंडर (बरेली डांस स्टूडियो) व नृत्य गुरु आशीष मिश्रा (बरेली डांस स्टूडियो) को दिया है। यह भी पढ़ें- विश्व योगासन चैंपियनशिप में ईशिका ने तीन पदक जीते
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.