बदायूं, अप्रैल 9 -- बरेली की तरह बदायूं में शादी वाले घरानों के लिए पांच सिलेंडर चाहिये। यह मांग शादी वाले घरानों की प्रशासन से की जा रही है। लोगों ने हवाला बरेली डीएम का दिया है। लोगों का कहना है कि बरेली डीएम ने शादी वाले घरानों के लिए शादी का कार्ड देखकर पांच सिलेंडर देने का आदेश जारी कर दिया है। इससे काफी सहुलियत होगी। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते गैस की किल्लत बनी हुयी है। जिसके चलते हर कोई परेशान हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत शादी वाले घरानों में है। हलवाई भट्टी से खाना बनाना नहीं चाहते हैं और सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं। ऐसे में शादी वाले घरानों का प्रशासन से कहना है कि बरेली की तरह यहां भी शादी कार्ड देखकर सिलेंडर दिलाये जायें। बीते दिनों डीएम बरेली द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों के घरो...