मुरादाबाद, मार्च 3 -- बरेली में चार साल के मासूम अर्श को नोच-नोचकर मार डालने के बाद महानगर में मंगलवार को आवारा कुत्तों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने 41 आवारा कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा गया। यहां तीन से चार दिनों तक डाक्टरों की देखरेख में रखा जाएगाा। इसके बाद सभी को वहीं छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...