बरेली, मई 7 -- बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के वार्ड 75 एजाज नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मेन मार्केट, मेन रोड समेत मोहल्ले की तमाम गलियों में घूम रहे कुत्तों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। बीते दिनों कई बच्चों और राहगीरों को कुत्ते काट चुके हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कुत्ते बाइक सवारों के पीछे भी दौड़ पड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय पार्षद इशरतजहां ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.