बदायूं, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय तिरंगा पार्टी के मंडल अध्यक्ष राहुल तूफानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बरेली से कासगंज रेल मार्ग पर बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग की है। पत्र में मुख्य रूप से बरेली रामगंगा और बदायूं-उझानी-कछला के बीच बड़ी गंगा पर डबल रेलवे लाइन पुल स्थापित करने का आग्रह किया गया है। राहुल तूफानी ने बताया कि वर्तमान में सिंगल लाइन और पुराने पुलों के कारण रेल यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने शेखूपुर-सोत नदी और भैसोर नदी पर भी डबल लाइन पुलों के निर्माण की आवश्यकता जताई है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि बरसात शुरू होने से पहले कार्य प्रारंभ करना जरूरी है, अन्यथा नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माण में बाधा आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...