बदायूं, मई 22 -- बदायूं, हिटी। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बरेली, बदायूं, रामपुर बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग के दौरान शाहबाद की ओर से बजरफुट लेकर आ रहे ट्रक चालक ने आंवला के समीप बरेली पीटीओ की गाड़ी में टक्कर मार दी और बदायूं की ओर भाग निकला।इस घटना में पीटीओ बाल-बाल बच गये हैं, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।बरेली एवं बदायूं के प्रवर्तन दल के अफसर बदायूं बॉर्डर पर अलग अलग स्थानों पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।आंवला के समीप जिले के बॉर्डर पर चेकिंग में बरेली पीटीओ विनय कुमार लगे थे।शाहाबाद की ओर से बजरफुट लेकर आ रहे ट्रक को रोकने को पीटीओ ने इशारा दिया।चालक ने ट्रक रोकने के बजाय गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी गाड़ी मामूली क्षतिग्रस्त हुई, जबकि खुद बाल बाल बच गये।ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए वजीरगंज, कुवरगांव, बिसौली पुलिस क...