बरेली, मार्च 29 -- बरेली। केंद्रीय नगर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से बरेली हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए एक नई पहल के तहत फ्लाइब्रेरी और फ्री वाईफाई का उद्घाटन किया। इस मौके पर बरेली हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया।बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया इस व्यवस्था से यात्री हवाई अड्डे पर फ्री इंटरनेट और फ्लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों को पढ़ने का आनंद ले सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा के दौरान पढ़ने की आदत को बढ़ावा देगा। सकारात्मक अनुभव प्रदान करेगा। यात्री अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ सकते हैं। चाहें तो अपनी पुस्तकें दान कर अन्य यात्रियों के लिए उपलब्ध करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.