रुडकी, अगस्त 8 -- लक्सर, संवाददाता। बरेली में आयोजित 108वें उर्स-ए-रजवी में शामिल होने के लिए लक्सर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन रेल मार्ग से बरेली पहुंच रहे हैं। जायरीन की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने बरेली रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। इससे लक्सर से बरेली जाने वाले यात्रियों को भी वहां पहुंचने के बाद टिकट, ट्रेन और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी लेने में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- बरेली में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे जायरीन, आज होगी कुल की रस्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...