शाहजहांपुर, मार्च 12 -- शादी समारोह के डीजे पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने बारातियों को लाठी एवं लोहे की राड से पीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से पांच घायलों को जिला अस्पताल डॉक्टर ने रेफर कर दिया। फरीदपुर के ढंढकआ निवासी प्रभात आर्य की बारात तिलहर के बिलहरी गांव स्थित हाईवे किनारे बालाजी लान में मंगलवार को आई थी। दूल्हा प्रभात के रिश्ते के चाचा गांव के ही अखिलेश ने बताया कि शादी कार्यक्रम में डीजे पर डांस को लेकर छकड़ापुर गांव के कुछ युवकों से मामूली कहासुनी हो गई थी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि इसके बाद छकड़ापुर गांव के राजपाल उनके पुत्र रजनीश, रंजीत, कमलेश एवं राहुल, रिशिपाल, धीरेंद्र एवं अन्य अज्ञात लोग लाठी डंडे एवं लोहे की राड लेकर आ गए।उन्होंने बताया कि वह लोग खाना खाने ज...