बरेली, अप्रैल 6 -- ‎बरेली। बरेली आर्म्स रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रविवार को मिनी बाईपास पर हुआ। फेडरेशन के सचिव नदीम खान ने बताया कि आलम सिद्दीकी को जनरल सेक्रेट्री, अमित चौहान को चेयरमैन, फैजान खान को ज्वाइंट सेक्रेट्री, सोनू कश्यप को मीडिया प्रभारी और फैजान अली को ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मनमोहन सिंह तनेजा, सुमित बालाजी, अरहान अहमद, फौजी चरन सिंह यादव, अशोक कुमार, इरफान खान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...