वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी। बीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन ने मंगलवार को कारखाना के पूर्वी गेट से प्रशासन भवन तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने को यूनियन ने श्रमिकों पर अनावश्यक दबाव बताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के नए कानून श्रमिकों के हितों के विरुद्ध हैं तथा कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। कहा कि कर्मचारी अपने हितों, पेंशन सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों के संरक्षण के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह, महामंत्री दीपक कुमार, अटेवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार यादव, गुलाबचंद कुशवाहा, बीडी दुबे, मदन कुमार, सरोज कुमार, मृत्युंजय भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.