वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कर्मशाला तथा कंचनपुर एवं पश्चिमी उपनगर कॉलोनी का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे आवासों की वर्तमान स्थिति परखी। उन्होंने स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए जरूरी निर्देश दिए।।इसके बाद महाप्रबंधक कर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने ओल्ड ब्लॉक शॉप का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य इंजीनियर साकेत सहित संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव, सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, श्रीकांत यादव, सुशील कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और मनीष कुमार...