वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के नए महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने मंगलवार को कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं का अवलोकन कर तकनीकी दक्षता, कार्य क्षमता और गुणवत्ता प्रणाली की समीक्षा की तथा लोको निर्माण से जुड़े विभागों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.