बरेका को पीरियॉडिक ओवरहॉल कार्य सौंपने का विरोध
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। बरेका को पीरियॉडिक ओवरहॉल कार्य सौंपे जाने का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को बरेका कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों ने उप महाप्रबंधक सागर को इस संबंध में पत्रक सौंपा। परिषद का कहना है कि यह निर्णय बरेका के मूल उद्देश्य, उत्पादन क्षमता तथा भविष्य की विकास योजनाओं के प्रतिकूल है। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसमें परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, सदस्य नवीन सिन्हा, श्रीकांत यादव, सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, अमित कुमार और संतोष कुमार यादव शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आदेश : बिना अनुमति और अवकाश के पीएचडी कोर्स वर्क में शामिल नहीं होंगे शिक्षक-कर्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.