वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी। बरेका कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की। इस दौरान बरेका की उत्पादन क्षमता, भविष्य की भूमिका तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और लम्बित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। कहा कि बरेका की उत्पादन क्षमता का उपयोग भविष्य की आधुनिक रेल परियोजनाओं में किया जाना चाहिए। परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव के साथ पहुंचे सदस्यों ने रेलवे बोर्ड की अपर सदस्य (कार्मिक) रेणु शर्मा और अपर सदस्य (विद्युत) सोमेश कुमार को भी पत्रक सौंपा। मांग उठाई कि बरेका को पीरियॉडिक ओवरहॉलिंग की तरफ धकेलने की बजाय वंदेभारत, बुलेट ट्रेन और अन्य आधुनिक रेल परियोजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाए। सदस्यों ने कर्मचारियों के मनोबल और उत...