बरेका के तीन पहलवान अंतिम चार में
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में चल रही 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 के दूसरे दिन अखाड़े में दांव-पेंच, शक्ति और तकनीक का जबरदस्त संगम देखने को मिला। विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। एक-एक अंक के लिए पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल की तस्वीर भी स्पष्ट होती गई। इस दौरान फ्रीस्टाइल मुकाबले में मेजबान बरेका के दीपांशु और सचिन गिरि, ग्रीको-रोमन में सागर ठाकरान ने प्रतिद्वंदियों को चित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अखाड़े में पहलवानों ने तकनीक, ताकत, फुर्ती और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। कई मुकाबलों में पहलवानों ने आखिरी क्षण तक बढ़त के लिए जोर लगाया, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.