वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। बरेका केंद्रीय अस्पातल में जागरूकता और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्‍ताह शुरू हुआ। प्रमुख मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्‍टॉफ और सहायक कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। मुख्‍य संरक्षा अधिकारी जितेन्‍द्र अग्रवाल ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी और मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक सुझाव दिये। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह, दुर्गा प्रसाद, डॉ. मिन्‍हाज अहमद, तन्‍मय आनन्‍द, विशाल मिश्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर कर्मियों को दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- महिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, स्टाफ...