वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। बरेका के उप महाप्रबंधक सागर कुमार के बंगला नंबर 34 के सर्वेंट क्वार्टर में बुधवार दोपहर में आउटसोर्स पर काम करने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंडुवाडीह पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बिहार में रह रहे उसके पति को बुलवाया गया है। राजस्थान के जयपुर की 35 वर्षीय पार्वती रावत अपनी दो बेटियों शीतल, गुड़िया और एक बेटे आलोक के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। उसका पति दिनेश रावत बिहार में रहकर दूसरी जगह काम करता है। बुधवार को बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल से लौटे तो देखा कि टीन शेड के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक खटखटाने पर भी आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांका। अंदर मां फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद आरपीएफ एवं मंडुवाडीह पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पार...