वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका स्टेडियम में रविवार को अध्यक्ष एकादश और संरक्षक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच अत्यंत रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अध्यक्ष एकादश ने कप्तान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम के वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक एवं सचिव (क्रिकेट) संतोष कुमार सिंह ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, अभिषेक पांडेय ने 19 तथा एसके श्रीवास्तव ने 17 रन बनाए। संरक्षक एकादश के नीरज सिंह ने दो, एसबी पटेल तथा आनंद वार्ष्णेय ने 1-1 विकेट लिये। जवाब में संरक्षक एकादश की टीम ने कप्तान महाप्रबंधक सोमेश कुमार के नेतृत्व में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। सुनील कुमार ने नाबा...