बरूणा रसलपुर गांव में छात्र का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
समस्तीपुर, मई 31 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के बरूणा रसलपुर गांव में छात्र अमन कुमार का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक छात्र के परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। बताते चलें की उक्त छात्र को शुक्रवार की दोपहर कोचिंग से लौटने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे खालिसपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद दो दिनों से परिजनों का रो-रो कर बुरा है। मृतक छात्र के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- बरूणा रसलपुर गांव में छात्र का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.