बरुराज में शराब लोड कार ने युवक को मारी ठोकर, चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रही एक शराब लोड लग्जरी कार ने बरुराज थाना क्षेत्र के छिपुलिया में बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हरियाणा से शराब की खेप लेकर कार पूर्वी चंपारण जा रही थी। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक की स्थिति वहीं, कार की ठोकर से युवक बरुराज थाना क्षेत्र के नोनियाडीह (महमादा) गांव निवासी द्वारिका राय का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने शराब लोड कार को जब्त कर लिया है। कार से हरियाणा निर्मित 43 कार्टन शराब बरामद हुई है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक हरियाणा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.