मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचभीडिया गांव में शनिवार की रात बारात में हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों युवक पटना बुद्धा कॉलोनी निवासी ऋषभ कुमार और राजा बाबू है। थानेदार ने बताया कि ऋषभ कुमार का पटना में पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पकड़ी पंचभीडिया निवासी राम अवतार ठाकुर की लड़की की शादी थी। बारात पटना बुद्धा कॉलोनी से आई थी। इसी दौरान दोनों आरोपित पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगे। बाराती और शरारती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.