मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के महमदा खरवट टोला निवासी सविता देवी हत्याकांड में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित शिव रत्न राम ने घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि तीन अप्रैल को सविता देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई थी। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...