बिजनौर, फरवरी 9 -- कोतवाली देहात। ग्राम बरुकी में ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड पर नहर पर पुल बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को धरना स्थल पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़ ने कहा कि एनएचएआई द्वारा पहले नहर पर पुल बनाने का आश्वासन दिया गया था। 2 फरवरी को हुए धरने के बाद अधिकारियों ने 7 फरवरी से निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिया था, लेकिन 9 फरवरी तक भी काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पुल न बनने के कारण बरुकी और आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को ओवरब्रिज से होकर बिजनौर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इस रास्ते पर रोजाना हादसे हो रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.