छपरा, अप्रैल 25 -- दरियापुर के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बने प्रशासक, निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा-जनादेश का अपमान दिघवारा, निस । प्रखंड के बरुआ पैक्स में चुनाव के बाद उत्पन्न स्थिति ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। प्रबंधन समिति की बैठक नहीं होने और निर्वाचित समिति के आठ सदस्यों द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिए जाने के कारण बरुआ पैक्स की प्रबंधन समिति को अगले छह माह के लिए विघटित कर दिया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा 24 अप्रैल को जारी आदेश में दरियापुर के वरिय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो इस अवधि में समिति का कार्य संचालन करेंगे। ज्ञात हो कि बरुआ पैक्स के लिए 18 मार्च को चुनाव संपन्न हुआ था,जिसमें सुधीर सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। उनके साथ कुल 11 सदस्यीय प्रबंधन समिति के सदस्य भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.