औरैया, अप्रैल 19 -- कुदरकोट, संवाददाता। क्षेत्र के गढ़वाना मार्ग स्थित बरुआ गांव के पास रविवार को अचानक खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के निर्देशन में फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में सुनीता देवी पत्नी राजाराम की 4 बीघा, अमर सिंह पुत्र न्यारेलाल की 4 बीघा तथा वीरेंद्र पुत्र अतर सिंह की 2 बीघा फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआ...