नोएडा, मई 9 -- नोएडा, राजेश शर्मा। सेक्टर-78 में खेले गए ग्राउंड फुटबॉल टूर्नामेंट में बरुआ एकेडमी ने 1-0 के अंतर से कॉसमॉस एकेडमी को हराकर खिताबी मुकाबला जीता। फाइनल में बरुआ एकेडमी ने सारांश की गोल की मदद से कॉसमॉस एकेडमी को एकमात्र गोल से हराया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बरुआ एकेडमी ने इग्नाइट एफसी को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ गोलकीपर रौनक सिसोदिया, श्रेष्ठ रक्षापंक्ति आनंद वर्मा और श्रेष्ठ प्रशिक्षक कृष्ण बर्मन बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...