मुजफ्फरपुर, जून 7 -- गायघाट। बरुआरी में रविवार को विश्व साइकिल दिवस पर जीविका की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक राजेश लाल कर्ण, जीविका मित्र सिंधु देवी, आशा देवी, रूपा सिंह, पूजा सिंह, स्तुति कुमारी, छोटी कुमारी, किट्टू कुमारी, अंजलि कुमारी, शिवम, सोनू, रितिक, शुभम, आलोक आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- बरुआरी में जीविका ने निकाली साइकिल रैली यह भी पढ़ें- छमनियां स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाली यह भी पढ़ें- खगड़िया: विश्व साइकिल दिवस पर महेशखूंट में निकाली साइकिल रैली

हिंदी...