नई दिल्ली, अगस्त 7 -- महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से बरी होने के बाद पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचने पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन कर एक बार फिर अपने दबदबे का इजहार किया। नंदनी कॉलेज में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर सत्यमेव जयते समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अयोध्या के साधु-संत भी पहुंचे। भोजपुरी के कलाकारों ने गीत-संगीत से समा बांधा। बृजभूषण ने शायरी के जरिए अपने दिल की बात रखी। कहा, 'मैं झुक जाता तो मसला हल हो जाता'। गोंडा आने से पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद भी लिया। बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। वहां पहले से ही उनके स्वागत में भारी हुजूम जुटा था। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ वह पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे औ...