शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- मदनापुर।क्षेत्र में हुए सनसनीखेज बरीखास हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 अप्रैल की रात की है, जब मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने युवक को घर के बाहर खींचकर बेरहमी से मारपीट की और फिर तमंचे से सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमे के आधार पर मुखबिर की सूचना पर चन्दोखा तिराहे से अजयभान सिंह और धनवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- इब्राहिमपुर खूनी संघर्ष में फरार दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आ...