रुद्रपुर, मार्च 17 -- खटीमा। उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा बरी अंजनिया के पावन काली मंदिर परिसर में निरंजना हेल्थ केयर के द्वारा मंगलवार को एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें बीपी और शुगर की नि:शुल्क जांच की गई। डॉक्टरों ने मोतियाबिंद, काला पानी और दृष्टि दोष जैसी समस्याओं की पहचान की। ट्रस्ट की ओर से कई मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं और जरूरत के अनुसार चश्मे के लिए परामर्श दिया गया। यहां ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, महामंत्री सपन विश्वास, कोषाध्यक्ष शशिकला, महिला संगठन मंत्री ममता, सोनी, पीयूष राणा, हनीफ रज़ा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.